रास्ते की जमीन से हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
कसया(कुशीनगर)।तहसील क्षेत्र के गांव परसौनी मुकंदहा में रास्ते की जमीन पर हुए अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ पहुंची राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन के जरिए हटवा दिया। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की तरफ से चल रही एंटी भूमाफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई।
शनिवार की शाम करीब चार बजे परसौनी मुकुंदहा में रास्ते की दो डिस्मिल जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ राजस्व टीम के पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया। टीम में कानूनगो घनश्याम शुक्ल, लेखपाल हरिशंकर सिंह, एसआई मृत्यंजय सिंह, कांस्टेबल हरिमोहन भारती, रेनू, इंद्रजीत, संतोष, बालेंदु पाल सहित अन्य लोग शामिल थे। टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया।