तमकुहीरोड। कुश्ाीनगर के सेवरही नगर पंचायत में रविवार को प्रशासन ने मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटवाने की सूचना दुकानदारों को प्रशासन की तरफ से एक सप्ताह पहले से दी गई थी। अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे।
तमकुहीराज के एसडीएम गुलाबचंद्र, सेवरही एसओ श्रीप्रकाश, चौकी प्रभारी सेवरही प्रवेश कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी मणी जी सैनी की मौजूदगी में पुरानी पुलिस चौकी से अतिक्रमण हटवाने का कार्य शुरू हुआ। मालगोदाम, स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मीट विक्रेताओं की दुकान को भी सड़क से किनारे हटाने का निर्देश दिया।
इस कार्रवाई के दौरान व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, अर्जुन गुप्ता, पप्पू जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज चौरसिया, अवधेश कुशवाहा, जयंत गुप्ता, गोविंद जायसवाल, अश्विनी राय, मोहन गंतम आदि मौजूद रहे।