फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बैंक गेट पर दिया धरना

Sat, 20 Jan 2018 11:26 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आक्रोश जताते व्यापारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
दुदही। स्थानीय पीएनबी शाखा में शुक्रवार की शाम एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट के मामले में बैंक कर्मियों पर केस दर्ज नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को सुबह 10 बजे से बैंक गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। इसके चलते बैंक का कामकाज पूरे दिन ठप रहा। दोपहर बाद पहुंचे पडरौना के ब्रांच मैनेजर ने बैंक के सुरक्षा गार्ड को हटाने तथा मैनेजर से माफी मंगवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। शाम को इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन


 दुदही बाजार के किराना व्यापारी गणेश लाट शुक्रवार को पीएनबी में 49 हजार रुपये का चेक लेकर भुगतान कराने गए थे। बैंक कर्मियों ने रुपया नहीं होने का हवाला देते हुए शाम चार बजे बुलाया। शाम चार बजे गणेश पहुंचे तो गार्ड ने बैंक का टाइम खत्म होने की बात कहकर गेट पर ही रोक दिया। इस बात को लेकर व्यापारी और सुरक्षा गार्ड में कहासुनी हो गई। बाद में गार्ड और बैंक कर्मियों ने व्यापारी को बैंक के अंदर खींचकर पीट दिया। हंगामा होने पर विशुनपुरा, बरवापट्टी व सेवरही पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। व्यापारी ने बैंक के प्रबंधक व गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया।

शनिवार की सुबह व्यापारी गणेश लाट की पत्नी सीमा लाट, राधा देवी, अनीता डालमिया, विश्वनाथ लाट, कन्हैया समेत कई लोग बैंक गेट के सामने धरना पर बैठ गए। इनके समर्थन में दीनबंधु जायसवाल, विनोद अग्रवाल, राजेश डालमिया समेत कई व्यापारी भी आ गए। धरना शुरू होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। बैंक गेट बंद होने से कामकाज रुक गया। बैंक गेट पर धरना की सूचना मिलने पर पीएनबी के वरिष्ठ अफसरों ने पडरौना से ब्रांच मैनेजर आरपी सिंह और सुभाष यादव को दुदही भेजा। विशुनपुरा पुलिस की मौजूदगी में बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। दिन के करीब तीन बजे बैंक अफसरों ने यहां के सुरक्षा गार्ड को हटाने और मैनेजर से मांफी मंगवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


शाम को इस मामले में दोनों पक्षों पर विशुनपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। एसओ विशुनपुरा कृष्ण कुमार ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर गणेश लाट के खिलाफ बैंक में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट तथा हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि गणेश लाट की तहरीर पर बैंक कर्मियों पर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें