फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से बच्चे की मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से पुनंदन छपरा टोला निवासी एक बच्चे की मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई। विशुनपुरा ब्लॉक के इस गांव में दो सप्ताह के दौरान यह तीसरे बच्चे की मौत है।
विज्ञापन

विकास खंड विशुनपुरा के खजुरिया ग्रामपंचायत के पुनंदन छपरा टोला निवासी हुसैन अंसारी का चार वर्षीय बेटा बिलाल कुछ दिनों से बीमार था।
रविवार को हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह बिलाल की मौत हो गई। बीते शुक्रवार को इसी गांव के रहने वाले जंत्री प्रसाद के तीन वर्षीय बेटे सत्यम और एक दिसंबर को अशर्फी की सात वर्षीया बेटी मधु की भी इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
रविवार को विशुनपुरा ब्लॉक की स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। जांच में 11 बच्चे वायरल बुखार और डायरिया से पीड़ित मिले थे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें