पडरौना। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के मिश्रपट्टी गांव के लोगों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इन लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। सपा नेता मोहम्मद खालिद खां के साथ मुमताज अहमद, इद्रीश अंसारी, याकूब, कमरुद्दीन अंसारी, अनवर, नगीना गुप्ता, जलील अंसारी, करामुद्दीन, असलम सहित कई लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और मतगणना अधिकारियों के विरुद्ध नारे लगाने लगे।
इनका आरोप था कि बैलेट पेपर की वास्तविक संख्या से अधिक जोड़कर चुनाव परिणाम घोषित किया गया, जिससे उनका प्रत्याशी हार गया।
मुमताज अहमद का कहना था कि गड़बड़ी की शिकायत उन्हाेंने अधिकारियों से की, लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया। इन लोगों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे।