फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति की भवन जर्जर, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर भवन में कार्य करने को कर्मचारी विवश
विज्ञापन

बनकटा बाजार में स्थित साधन सहकारी समिति का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के बनकटा बाजार में स्थित साधन क्रय केंद्र जर्जर हालत में है। यहां कार्यरत कर्मचारी और आने वाले किसान हमेशा हादसे की आशंका से भयभीत रहते हैं।
विज्ञापन

बनकटा बाजार में स्थित साधन सहकारी समिति को धान एवं गेहूं क्रय केंद्र बनाया जाता है। इस भवन का निर्माण वर्ष 1985 में हुआ था। तब से मरम्मत नहीं होने के कारण भवन जर्जर हो गया है। चूंकि क्रय केंद्र पर फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार, भानपुर, इंदिरा बाजार, नकटहा मिश्र, भठही बुजुर्ग, लाला भठही, भठही, दरियाव टोला, लोहरलिया, बलियावा, कोइलसवा बुजुर्ग सहित अन्य ग्राम पंचायतों के किसान रबी और खरीफ विपणन वर्ष में अपना गेहूं व धान बेचने आते हैं। साथ ही किसान इस केंद्र से उर्वरक, यूरिया की खरीदारी भी करते है। समिति के सदस्य महेश शुक्ल, रामाश्रय शुक्ल, जितेंद्र शुक्ल, संजय शुक्ल, सुरेश शुक्ल सहित गांव के किसानों ने केंद्र के नए भवन का निर्माण अथवा मरम्मत कराए जाने की मांग की है। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष काशी पांडेय और सचिव प्रेमसागर मिश्र ने बताया कि भवन जर्जर होने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें