फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सभासद के बिगड़े बोल पर भड़के कर्मचारी

Fri, 29 Nov 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत के एक सभासद ने ईओ और कर्मचारियों को अपशब्द बोलने से कर्मचारी बृहस्पतिवार को लामबंद हो गए। सुबह 10 बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने सभासद पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख सभासद नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे और चेयरमैन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद ईओ के साथ बैठकर वार्ता की। इसके बाद कर्मचारियों का धरना खत्म हुआ। करीब दो घंटे तक चले धरने के दौरान कार्यालय में गहमा-गहमी का माहौल रहा।
रामकोला नगर पंचायत के एक वार्ड के सभासद कर्मचारियों और ईओ को किसी बात को लेकर अपशब्द बोल दिया। इसको लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों में नाराजगी थी। सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारी सभासद पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि कोई गलती मिले तो विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। सभासद अपशब्द बोलने वाले कौन होते हैं। करीब दो घंटे तक नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर कर्मचारी बैठे रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी और सभासद कार्यालय में पहुंचे। कुछ सभासदों ने कर्मचारियों से वार्ता के लिए प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कर्मचारियों ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें