फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर दिया जोर

Sun, 07 Jun 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान और बूथ गठन कार्यक्रम के तहत शनिवार को न्याय पंचायत बनकटा बाजार के सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के ऐतिहासिक योगदान को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को विकासशील बनाने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसे आम जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही संभव है। जब तक कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को नहीं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास नहीं करेंगे, तब तक संगठन को मजबूती नहीं मिल सकती। लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर ही उन्हें पार्टी से जोड़ा जा सकता है। इस दौरान नागेंद्र सिंह, पलटन यादव, ब्रह्मानंद गुप्ता, अशोक सिंह, गोरख यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें