पडरौना। विकास भवन सभागार में सैनिक बंधु की बैठक हुई। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करनस्के निर्देश दिए गए।
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जरूरी है। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए। प्रकरणों की प्रगति से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमित रूप से अवगत कराएं। लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें और अनावश्यक विलंब न होने दें। इसके पहले बैठक में पूर्व सैनिकों ने जमीन विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, निजी भूमि समेत अन्य मामलों के कुल छह शिकायतें प्रस्तुत कीं। सीडीओ ने उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय, हवलदार शारदा, प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्त, धर्मशीला देवी, जालंधर प्रसाद आदि मौजूद रहे।