फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Wed, 25 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने पूर्व सैनिकों से उनके शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण, पंजीकरण, पेंशन व राशन कार्ड समेत अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी लीं। पूर्व सैनिक रामकेवल, रामवृक्ष गुप्ता व बैजनाथ ने नाली निर्माण, राशन कार्ड, जमीन की पैमाइश, रास्ते का विवाद समेत अन्य समस्याएं बताकर कार्रवाई की मांग की। इस पर सीडीओ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सैनिक समाज के सम्मानित सदस्य है। इस लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, सीओ सदर विनोद कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण से अनसुइया सिंह, पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय, हवलदार शारदा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें