फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार की सुविधा पर जोर

Tue, 31 Mar 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
फाजिलनगर सीएचसी परिसर में पौधारोपण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीएम महेंद्र सिंह तवर,  विधायक
विज्ञापन
पडरौना। जिले में व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फाजिलनगर सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार पर जोर दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएमओ की अनुमति से ही स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश मिलेगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष एवं पैथोलॉजी की जांच की। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन कर उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वच्छता व्यवस्था देखी। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात कर उपचार एवं दवा उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को पूर्व में लिखित प्रार्थना पत्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से अनुमति के बिना अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अंत में उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक आदि मौजूद रहे।

फाजिलनगर सीएचसी परिसर में पौधारोपण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीएम महेंद्र सिंह तवर,  विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें