फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओएसटी सेंटर की सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सीएचसी स्थित ओएसटी (ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर परिसर में शुक्रवार को लक्षित हस्तक्षेप परियोजना सवेरा के आईडीयू अनुभाग की बैठक हुई। इसमें सेंटर की प्रगति, उपचार सेवाओं और लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक तारकेश्वर सिंह ने ओएसटी सेंटर की कार्यप्रणाली और अब तक की प्रगति की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी व ओएसटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने उपचार व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए ओएसटी सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। लाभार्थियों को नियमित उपचार व परामर्श उपलब्ध कराया जाना चाहिए। सभी ने केंद्र के संचालन को और बेहतर बनाने और लक्षित लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से सेवाएं पहुंचाने पर अपने सुझाव दिए। इस दौरान संतोष कुमार, पुष्पा कन्नौजिया, अरविंद कुमार साह, प्रेमशिला प्रजापति, प्रमोद कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें