फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर दिया जोर

Wed, 29 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर सीएचसी की ओर से नगर बीआरसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया और सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी के निर्देशन में आरबीएसके टीम ने किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी की जानकारी दी। टीम प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने माहवारी के समय में निजी स्वच्छता पर जोर दिया। व्यायाम एवं पौष्टिक युक्त भोजन और सेनेटरी पैड के उचित निस्तारण की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अंबुज सिंह, डॉ. सावित्री सिंह, वीरेंद्र शर्मा, एएनएम मीरा दुबे, अर्चना, शिब्बी, पूजा, सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
मासिक धर्म के समय होने वाले समस्याओं के बारे में दी जानकारी
मंसाछापर। विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इसमें महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रवीण अग्निहोत्री ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित मासिक धर्म उत्पादों का उपयोग करने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। एएनएम संध्या ने कहा मासिक धर्म के समय किशोरियों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उस समय सफाई का बेहद ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा की सफाई पर ध्यान नहीं देने के कारण इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसके बाद महिलाओं में सेनेटरी पैड वितरित किया गया। इस दौरान सीएचओ कुसुमलता, एएनएम संध्या, आशा कार्यकर्ता श्वेता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें