फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त हुआ प्रदेश, बिना भय कारोबार कर रहे व्यापारी : नंदी

Wed, 29 May 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भुजौली और खड्डा कस्बे में व्यापारियों के साथ मंगलवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बैठक की। सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की। सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश में जगह-जगह बम ब्लास्ट होता था, देश की सीमा सुरक्षित नहीं थी। व्यापारी दहशत में रहता था, लेकिन मोदी की सरकार आने के बाद देश अब सुरक्षित है। भारत को आंख दिखाने वालों को कड़ा जवाब दिया जा रहा है। व्यापारी बिना भय के प्रदेश व देश में कारोबार कर रहे हैं। मंत्री ने व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मंत्री का स्वागत किया। छितौनी बाजार में ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अजय गोविंद राव शिशु,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, तहसील अध्यक्ष रविप्रकाश रौनियार, अमरचंद मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें