फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भेदभाव मिटाकर हर हिंदू को अपना समझें

Sun, 11 Jan 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। स्थानीय ब्लाॅक के मंगलपुर गांव में आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर शनिवार को हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्पार्चन के साथ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रवि कृति ने कहा कि हिंदू सम्मलेन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता, सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए है। हिंदू धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति, दर्शन और सभ्यता है।
संजय सिंह मुन्ना ने कहा कि मन से भेदभाव मिटाकर हर हिंदू को अपना समझना होगा। काजल श्रीवास्तव ने कहा कि भगवाध्वज और जयघोष के साथ हर हिंदू परिवार उत्सवों में शामिल होकर गर्व महसूस करता है। अध्यक्षता रणजीत सिंह व संचालन ज्ञान चंद ने किया। इस मौके पर विधायक हाटा मोहन वर्मा, रामबचन सिंह, चंद्रपाल कन्नौजिया, मनोज गोंड़, सुशील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें