पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की तरफ से बृहस्पतिवार को अमवा दूबे कोट स्थान पर लघु शिविर का आयोाजन किया गया। आयोजित शिविर का नेतृत्व कर रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए छोटे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 40 से अधिक विभागों के जिम्मेदारों की उपस्थिति में निर्बल व निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, बेरोजगार युवा, कृषक सहित समाज के विभिन्न वर्गों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिलाए जाने की जानकारी दी गई।
रामवृक्ष गिरि ने बताया कि यह शिविर दो चरणों में कराया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में मेगा शिविर से पहले जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लघु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इससे पात्र लाभार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। द्वितीय चरण में चिह्नित लाभार्थियों को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
इस मौके पर राजू प्रसाद, रामबहल सिंह, दिनेश प्रसाद, अमजद अंसारी, हारुन अंसारी, सुरेश प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, सती देवी, अक्षयवर पासवान, पुष्पा देवी, ज्योति देवी, उमरावती देवी, प्रभावती देवी, भोला निषाद आदि मौजूद थे।