पडरौना। जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार पुलिस कार्यालय सभागार में गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें अपराध नियंत्रण, पशु तस्करी पर रोक, आत्महत्या रोकथाम तथा बेहतर पुलिसिंग की समीक्षा की। बैठक में अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, मामलों की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना स्तर पर अनुशासन, टीम वर्क और आमजन के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। कहा कि पुलिस की कार्यशैली ही विभाग की छवि तय करती है, ऐसे में जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
पशु तस्करी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने और आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश भी दिए गए। संवाद