फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, लोगों को मिला सुकून

Sun, 19 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
38 फीडरों से 20 घंटे गुल रही बिजली, बेलवा चुंगी में खराब ट्रांसफार्मर को बनने में 90 घंटे लगे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म होने से अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे लोगों को सुकून मिला है। रविवार की दोपहर दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो गई। 16 मार्च की रात 10 बजे से रविवार तक जिले के 110 फीडर में से 38 से करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। पडरौना, कसया, हाटा क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक समस्या हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने से पडरौना के बेलवा चुंगी में 90 घंटे तक बिजली बाधित रही। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
ऊर्जा मंत्री से हुए समझौते को लागू कराने के लिए बिजलीकर्मी हड़ताल पर थे। इससे निबटने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। संविदा लाइनमैन भी कार्य कर रहे हैं। 17 मार्च की रात 12 बजे मुख्य आपूर्ति कट जाने से 38 फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब 20 लाख की आबादी प्रभावित रही। 18 मार्च को 11:30 बजे बिजली बहाल हो पाई। शाम को 6:45 बजे बिजली कटी, लेकिन 20 मिनट के बाद बहाल हो गई है। 19 मार्च को भी बिजली दिन पर आती-जाती रही।
विज्ञापन

... बेलवा चुंगी पर 72 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
शहर के बेलवा चुंगी में 16 मार्च को दोपहर एक बजे 400 केवी ट्रांसफार्मर के अंदर केविल कट गया। इस मोहल्ले और आसपास करीब 6,000 लोग रहते है। इसकी जानकारी लाइनमैन को फोन से दी। उसी रात 10 बजे बिजली निगम के अभियंता और तकनीकी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। 17 मार्च को कुछ लोगों ने पडरौना उपकेंद्र में शिकायत की तो सामान नहीं होने से ट्रांसफार्मर नहीं बन पाया। 19 मार्च की दोपहर एक से तीन बजे के बीच ट्रांसफार्मर बना दिया गया। इस बीच 72 घंटे बिजली प्रभावित रही। यहां व्यवसाय भी प्रभावित रहा।
...
40 बिजलीकर्मी दो जिलों से 40 बिजली कर्मी बुलाए गए
प्रशासन ने लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए सोनभ्रद से 25 और गोंडा से 15 कर्मियों को बुलाया गया था। 20 अन्य विभाग के कर्मचारियों को अंडर ट्रेनिंग पर रखा गया है।
...
बेलवा चुंगी और आसपास करीब 6,000 आबादी रहती है। यहां 72 घंटे से बिजली नहीं रहने से लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो पा रही थी। कई बार शिकायत करने के बाद रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
-मुकेश मिश्रा नगर वासी
..
बिजली नहीं रहने से मरीजों को उपचार करने में समस्या आई। लोगों की सहूलियत के लिए जनरेटर चलवाकर प्रकाश की व्यवस्था की गई। अब हड़ताल समाप्त होने से समस्या दूर होने की उम्मीद है।
-मथुरा गुप्ता, दंत चिकित्सक
...
सब्जी के थोक व्यापारी अपनी दुकानें बेलवा चुंगी पर लगाते हैं। इसके अलावा यहां अन्य दुकानें भी लगती हैं। बिजली नहीं रहने से समस्या का सामना करना पड़ा। व्यापार भी प्रभावित हुआ।
जीवनदेव वर्मा, मीडिया प्रभारी, पूर्वाचल व्यापार मंडल
....
72 घंटे से बिजली नहीं रहने से घर में घरों के छत पर लगी पानी की टंकियां सूख गईं। लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। जनरेटर आदि की वैकल्पिक व्यवस्था कर टंकियां भरनी पड़ीं। इन्वर्टर चार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन

-सुरेश
...
कोट
पडरौना शहर के बेलवा चुंगी में 400 केवी के ट्रांसफार्मर में समस्या थी। रविवार को सही कराया गया। अन्य स्थानों पर भी फाल्ट होने पर संविदा बिजलीकर्मी सही करते रहे।
-देवी दयाल वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें