फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली का पोल टूटने से कई गांवों की आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल

Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महदेवा में टूटे 33 केवीए के पोल को खड़ा करते बिजली निगम के कर्मचारी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के महदेवा गांव के सामने शनिवार दोपहर को बिजली का पोल टूट जाने से जरार उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं, जबकि पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

महदेवा गांव के समीप नहर में पानी आने के बाद 33 केवीए लाइन का पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। दिनभर की उमस और तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद होने से लोग गर्मी से राहत नहीं पा सके। वहीं, जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति विद्युत मोटरों के सहारे होती है, वहां पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में कई घंटे तक बिजली नहीं रहने से परेशानी और बढ़ गई है। मोबाइल फोन चार्ज करने से लेकर जरूरी घरेलू कार्यों तक पर इसका असर पड़ा है। छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और लाइन को दुरुस्त करने के कार्य में जुटी हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कार्य के दौरान कोई अतिरिक्त तकनीकी बाधा नहीं आई तो देर शाम तक आपूर्ति बहाल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें