फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 11 घंटे बाद बहाल हुई 90 गांवों की बिजली आपूर्ति

Sat, 30 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 33 केवीए का तार टूटने से ठप हुई थी आपूर्ति
विज्ञापन





मंसाछापर। शुक्रवार की भोर में 33 केवीए का तार टूटने की वजह से क्षेत्र के 90 गांवों में बिजली आपूर्ति 11 घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को उमस भरी गर्मी के अलावा पेयजल के लिए लोग परेशान होना पड़ा। बीते दो दिन से रात में फाॅल्ट की समस्या हो रही है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बिजली कर्मचारियों ने फाॅल्ट ठीक कर 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

जरार और मनिकौरा बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब 75 किलोमीटर दूर राजापाकड़ बिजली घर से होती है। बुधवार की देर रात फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद शुक्रवार को भी भोर में करीब चार बजे 33 केवीए का तार टूटने से एक बार फिर करीब 90 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता दीपक कुमार बिजली कर्मियों के साथ क्षेत्र में निकल गए। माैके पर 33 केवीए के तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई थी, जिसको ठीक किया गया।

इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि 33 केवीए की तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई थी। लंबी दूरी होने के कारण जाने में काफी समय लग गया। गड़बड़ी को ठीक कराकर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें