फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली आपूर्ति बदहाल, झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोपालगढ़ उपकेंद्र से एक सप्ताह से बेतहाशा बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

कसया। गोपालगढ़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति कम हो रही है। इलाके में मुश्किल से 24 घंटे में दो से तीन घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। इसके कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बिजली आपूर्ति कम होने के कारण मोटर, इंवर्टर, मोबाइल आदि ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। न ही पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है।
कसया नगर के गोपालगढ़ विद्युत उपकेंद्र से सपहां, प्रेमवलिया और गुरमिया फीडर को बिजली आपूर्ति होती है। इस फीडर से करीब 13 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। पिछले रविवार को उपकेंद्र पर लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इस वजह से नगरपालिका के तीन वार्डों के उपभोक्ताओं सहित दस गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। उन लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन दो से तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि शनिवार की रात से विद्युत आपूर्ति ठीक से दी जा रही है।
विज्ञापन


ये बोले उपभोक्ता
बिजली आपूर्ति की स्थित काफी दयनीय हो गई है। मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रहीं है। लोगों के इंर्वटर की बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है।
रामाश्रय कन्नौजिया, प्रेमवलिया

एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति की हालत बदतर हो गई है। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से यह दिक्क्त हो रहीं थी। सिर्फ दो से तीन घंटे ही मिल पा रहीं है। जिससे जरूरतें पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांधी सिंह, धन्ननीपटटी

बिजली आपूर्ति न होने के कारण रात को सो नहीं पा रहे हैं। यह परेशानी पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। रात को बिजली मिली थी, फिर दिन में गायब है।
पुजारी राय, बोधापट्टी

एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था खराब हाेने से महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। रात को बिजली आई थी, लेकिन दिन में नहीं मिली।

जितेंद्र कुशवाहा, गुरमिया

ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे जाकर लगवा दिया गया है। रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बीच में उपभोक्ताओं को दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली दी जा रहीं थी। रोस्टर के मुताबिक बिजली दी जा रही है।
चंदन सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें