पडरौना। बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत टेकुआटार में 5.48 करोड़ रुपये खर्च कर नए बिजली वितरण उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मांडेराय गांव में जमीन चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है।
जानकारी के अनुसार, बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत 5.48 करोड़ रुपये खर्च कर नया बिजली वितरण उपकेंद्र टेकुआटार का निर्माण किया जाएगा। टेकुआटार में जगह नहीं मिलने से मांडेराय गांव में जमीन चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके तहत सबस्टेशन निर्माण पर 195.56 लाख रुपये, 33 केवी लाइन पर 264.79 लाख रुपये व 11 केवी लाइन पर 88.24 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर पांच एमवीए का पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा।