फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में बिजली बहाल, गांवों में अभी करना पड़ेगा इंतजार

Mon, 19 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में बिजली के तार को ठीक करता कर्मी।संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। जनपद में शुक्रवार की शाम को आए चक्रवात से बेपटरी हुई बिजली कुछ हद तक बहाल होती दिख रही है। शहर में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में अब भी काम जारी है। शहर में बिजली रविवार को दोपहर बाद करीब दो बजे लौटी। करीब 45 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही। बिजली नहीं होने से घर में अंधेरा तो छाया ही था नहाने और पीने तक के पानी के लिए लोग परेशान रहे। वहीं बिजली नहीं होने से लोग बाजार में ग्राहक भी कम दिखे, दुकानें भी देर से खुलीं। इससे करीब डेढ़ करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ। चक्रवती तूफान के बाद करीब 15 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए थे। कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिजली के तार पर गिर गईं थी, जिससे बिजली का तार टूट गया था। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी पेट्रोलिंग कर टूटे बिजली के तार और पोल वाले स्थान का चिन्हित कर शनिवार की सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुट गए। बिजली कर्मियों के देर रात तक काम करने के बाद भी क्षतिग्रस्त हुए बिजली के तार और पोल दुरूस्त नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

इसके चलते शनिवार की पूरी रात लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। बिजली कर्मी रविवार की सुबह से ही अपने कार्य में जुट गए। रविवार की सुबह 40 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज और दोपहर करीब दो बजे किसी तरह शहर में बिजली आपूर्ति बाहल हुई। लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही पुन: बिजली गुल हो गई तो शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लागातार 45 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के घर में लगे इन्वर्टर पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। लोगों को मोबाइल चार्ज करने तक के लिए दुश्वारियां उठानी पड़ीं।
बिजली नहीं होने से लोगों को नगर पालिका की तरफ से आपूर्ति होने वाली जलापूर्ति भी सुबह करीब आठ बजे ही ठप हो गई। दुकानें भी देर से खुलीं, जो दुकाने समय से खुलीं उन दुकानों में जनरेटर चलाकर प्रकाश करना पड़ा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से दुकान में अंधेरा छाया है। इन्वर्टर बैठ जाने से ग्राहकों के आने पर जनरेटर चलाकर ग्राहकों को सामान दिखाया जा रहा है। बिजली के अभाव में शुक्रवार की शाम चार बजे से अब तक शहर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें