फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिन से बिजली गुल, लोग परेशान

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया की लाइन सप्लाई का बुरा हाल है। बुधवार से क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जबकि पानी के मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों के मोबाइल भी बंद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उपकेंद्र से हाटा एवं कसया तहसील के गांवों के उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति भी नहीं मिल रही है। इसका खामियाजा करीब 50 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस उपकेंद्र से गड़ेरीपट्टी, बरवापट्टी, मुहम्मदा, बनटोलवा, दुबौली सहित करीब 50 गांव व टोले जुड़े हैं। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व प्रधान अशोक सिंह, सीटू गुप्ता, प्रधान जमुना सागर सिंह, प्रधान विजय कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, प्रधान सेवालाल यादव, सतेंद्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, सोनू मिश्र, कुबेर गुप्ता, रामगोपाल सिंह, प्रमोद मिश्रा आदि लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा और लापरवाही के कारण यह समस्या आए दिन देखने को मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में उपकेंद्र सोहसा मठिया में तैनात जेई के मोबाइल पर बार-बार फोन करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें