फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिन से 150 गांवों में बिजली संकट, गर्मी से लोग परेशान

Tue, 04 Jun 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बिजली निगम के जिम्मेदारों के प्रयास के बावजूद इलाके में लोगों को सुचारु आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। चक्रवाती तूफान के पांच दिन बाद भी खड्डा और छितौनी उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उमसभरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से पांच दिन से उपभोक्ता परेशान हैं। आंधी में टूटे हुए पोल को ठीक कराने का सोमवार को बिजली कर्मचारी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

खड्डा तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात आए चक्रवाती तूफान ने खडडा व छितौनी (भीमनगर) बिजली उपकेंद्रों से जुड़े 150 गांव से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली निगम के अनुसार लाखों रुपये का उपकरण आंधी के चलते नुकसान हुआ है। शुक्रवार से बिजली निगम के कर्मचारी खराबी को ठीक करने में जुटे हैं। धूप और लू के चलते काम प्रभावित हो रहा है। सोमवार देर शाम तक खड्डा व छितौनी उपकेंद्र की मेन सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।
बिजली निगम के कर्मचारी उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल होने के बाद गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करेंगे। हालांकि नगर और गांवों में टूटे पोल और तार की मरम्मत और बदलने का कार्य शुक्रवार से ही चल रहा है। बिजली नहीं मिलने के कारण नगर पंचायत, तुर्कहा सीएचसी,खडडा पीएचसी की आपूर्ति ठप होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मी भी इससे परेशान हैं। अस्पताल में रखी गई वैक्सीन की कोल्ड चेन जेनरेटर चलाकर मेंटेन की जा रही है। लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण शो पीस बने हैं। मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक्सईएन इंद्रराज यादव ने बताया कि आंधी में खड्डा इलाके में अधिक बिजली के पाेल टूटे हैं। इस लिए आपूर्ति बहाल करने में समय लग रहा है। मंगलवार की शाम तक नगर से लेकर गांव तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें