फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मौसम और जनता का पारा हाई: 32 घंटे बाद मिला फाल्ट,आपूर्ति होते ही ब्रेकडाउन से 50 घंटे बिजली लड़खड़ाई

Sat, 30 Sep 2023 01:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
रात में फॉल्ट खोज कर बनवाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर में यूं तो फाजिलनगर क्षेत्र के लिए बिजली प्राथमिक समस्या है लेकिन पिछले तीन दिनों में फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से की जाने वाली आपूर्ति कभी लोकल फॉल्ट, कभी तार टूटने तो कभी ब्रेकडाउन के चलते बाधित रही है। पूरे 50 घंटे में क्षेत्र के लोगों को पूरे 5 घंटे भी बिजली नसीब नही हो सकी है, जिससे मौसम के साथ आम जन का पारा हाई है।

विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से न चल पाने से जहां नगर पंचायत फाजिलनगर का व्यापार प्रभावित है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के दिन-चैन और रातों की नींद उड़ी हुई है। फाल्ट होने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों में कोई चिंता नहीं है, जिससे देर रात तक युवा टार्च की रौशनी में कसया से फाजिलनगर को आने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट खोजते रहे।

पूरे पांच घंटे की गहन खोजबीन में फाल्ट मिला और शनिवार सुबह तक आपूर्ति बहाल हुई तब से लो वोल्टेज और अंधाधुंध कटौती का शिकार है। इससे आम लोगों को पानी, मोबाइल चार्ज आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से फाजिलनगर टाउन, न्यू साउथ फीडर, जोकवा फीडर,रहसु आदि फीडर संचालित होते हैं जिससे लाखों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पिछले तीन दिन से लगातार इस उपकेंद्र से की जाने वाली आपूर्ति अलग अलग कारणों से बाधित होती रही है। पहले गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर तार टूटने से विद्युत 12 घंटे बाधित हुआ।

इसका समाधान हुआ तो पूरे दिन जर्जर तार बदलने के नाम पर 12 घंटे की कटौती हुई और ज्योही बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो कसया से आने वाली मेन लाइन 33 केवीए में शुक्रवार देर शाम ब्रेकडाउन हो गया। रात के अंधेरे में विद्युत अधिकारियों के अनुपस्थिति में लोगों में टाउन के लाइनमैन के साथ टार्च की रौशनी में फाल्ट खोजना शुरू किया।

पांच घंटे के प्रयास के बाद फाल्ट मिला जिसको बनाने में रात के 12 बज गए। सभी फीडरों को आपूर्ति दी गई, तबतक कसया से विद्युत कट गया। पूरे 50 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह बहाल हुई तो फाजिलनगर के वार्ड नंबर-6 सहित अन्य वार्डो में जंफर कटने की सूचना पर बिजली प्रभावित होती रही। जर्जर अवस्था में चल रहे इस उपकेंद्र में लगातार उत्पन्न होती समस्या से लोगों में रोष है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें