फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती, लो वोल्टेज ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती, लो वोल्टेज ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

- रात में नींद नहीं पूरी होने से लोगों को दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में बिजली कटौती की बदतर स्थित से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। बृहस्पतिवार की रात बिजली की आंख मिचौली का असर शुक्रवार की सुबह नजर आया। रात भर बिजली की आवाजाही से शुक्रवार की सुबह लोग नित्यक्रिया के परेशान हुए। लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई।
बिजली कटने का कोई रोस्टर निर्धारित न होने से परेशानी हो रही है। हालत यह है कि महज 10 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही। जो बिजली मिल रही है वह लो वोल्टेज होने से किसी काम नहीं आ रही। लोग जनरेटर चलाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर में बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। यदि पहले से पता हो कि बिजली कब कटेगी तो कम से कम पानी भरकर रखने में दिक्कत नहीं आती।
विज्ञापन

शहर में बिजली रोस्टर के हिसाब से दी जा रही है। ओवरलोड होने से कभी-कभी समस्या आ रही है। इमरजेंसी रोस्टिंग से भी बिजली कट रही है। व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
राकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें