फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ना अभी तय नहीं’  

Thu, 23 Jun 2016 11:40 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं है। इस निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा। ये बातें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कुशीनगर के एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि फिलहाल बूथ स्तर की कमेटियों के गठन पर जोर दिया जा रहा है। ताकि मजबूती से चुनाव लड़ा जा सके। इसी सिलसिले में फतेहपुर सीकरी से 12 दिन पूर्व दौरे की शुरूआत की गई। इसी क्रम में वह कुशीनगर आई हैं। पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। बेटी अनुप्रिया पटेल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा की और उसके बाद भाजपा से गठबंधन जारी रखने संबंधी सवाल पर उन्होंने इसकी जानकारी से इंकार किया। कहा, अगर ऐसा होता है तो अनुप्रिया को बधाई देती हूं। 

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि 68 वर्षों के जनाधार के हितों का ख्याल प्रमुख राजनीतिक दलों ने ठीक ढंग से नहीं किया। इसके चलते बहुत से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। विकास के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। देश में अब तक किसी राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

आयोग का गठन नहीं होने से किसानों का हित मारा जा रहा है। कोई भी राजनीतिक पार्टी इस मसले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी कारण से उत्तर प्रदेश में किसानों के करोड़ों रुपये चीनी मिलों के पास फंसे हुए हैं और किसान उसके लिए दर - दर भटक रहे हैं। अपना दल मतदाता पेंशन की पक्षधर है। इस मांग को पूरा कराने की हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण ही मथुरा कांड जैसी घटना घटी।

 उन्होंने मथुरा कांड में शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार के लोगों को एक - एक करोड़ दिए जाने की मांग भी की। उन्होंने केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इस पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बसपा छोड़ना पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए बड़ा झटका है।

विधानसभा चुनाव में बसपा को इसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों के लिए गांवों में नुक्कड़ सभा, सम्मेलन, बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रोफेसर गंगाराम, आरबी सिंह पटेल,   प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य,संगठन प्रमुख हीराराम पटेल,प्रदेश महासचिव शकील अंसारी, राजेश पटेल,अशोक मौर्य,विक्की मौर्य, राम सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें