कसया। शहर के गोपालगढ़ के पास शनिवार को एनएच पार कर रही गोपालगढ़ की 70 वर्षीय बैजंती देवी किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी मदद के लिए जब तक आसपास के लोग पहुंचे, घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
शनिवार को बैजंती देवी निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थीं। वहां से घर लौट रही थीं। गांव के सामने एनएच पार करते समय फाजिलनगर की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद