फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार से घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

Wed, 17 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक खेदन कुशवाहा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौराहा खुर्द गांव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खेदन कुशवाहा (60) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खैरटिया शीतलापुर के खेदन कुशवाहा (60) सोमवार की रात किसी कार्य से पकड़ियार बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय सौराहा खुर्द गांव के समीप किसी वाहन ने ठोकर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। बताया जाता है कि खेदन कुशवाहा का इकलौता पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें