मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित पकडी मदरहा के पास मंगलवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पकड़ी मदरहा निवासी 60 वर्षीय रामहजुर सिंह पकडी मदरहा के पास सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान हाटा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।