फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमृत भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर वृद्ध ने दी जान

Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर बैठकर वृद्ध ने जान दे दी। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के घोड़ादेउर गांव के सामने धूस के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीला कुर्ता और धोती पहने एक व्यक्ति पिपराइच की ओर से रेलवे ट्रैक पर आते देखा गया था। इसी दौरान पिपराइच की तरफ से आ रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने वह ट्रैक पर बैठ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद ट्रेन चालक ने इसकी सूचना बोदरवार स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो के जरिए अहिरौली बाजार पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष प्रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें