फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सीढ़ी के नीचे खोदा गया था शौचालय का गड्ढा
विज्ञापन

अहिरौली बाजार क्षेत्र के भगवानपुर खुर्द गांव का मामला
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर खुर्द में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर में शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान गांव भगवानपुर खुर्द निवासी राधेश्याम यादव (60) के रूप में हुई है। राधेश्याम यादव अपने घर के अंदर सीढ़ी के पास शौचालय बनवा रहे थे। इसके लिए एक गड्ढा खोदवाया गया था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक उसी गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में गिरने से राधेश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक राधेश्याम यादव के दो लड़के हैं। एक लड़का इन्द्रजीत यादव बंगलूरू में रहता है जबकि दूसरा लड़का लक्षुमण यादव लुधियाना में परिवार की आजीविका चलाने के लिए गया हुआ है। मृतक की पत्नी सरस्वती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के बड़े लड़के इन्द्रजीत यादव ने पुलिस को सूचना दी थी। घर में बने शौचालय के गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें