फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मायके गई पत्नी तो पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका क्षेत्र के थरुआडीह मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव घर के कमरे में छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता बैजनाथ ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा मुन्ना मजदूरी करता था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद सोमवार को पत्नी अपने मायके चली गई थी।
मंगलवार को दोपहर बाद युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह से नाराज होकर युवक आत्महत्या किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें