फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 13 Dec 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू बाजार में जोकवा-सोनवरसा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बुधवार रात पैदल घर जा रहे बुजुर्ग को चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। वह गाड़ी के नीचे फंस गए और सौ मीटर तक घिसटते रहे। लोगों के शोर मचाने पर चालक घायल व्यक्ति को सड़क पर छोड़कर बोलेरो के साथ फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज कुशीनगर ले गए। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसूजनूबी पट्टी निवासी रामनिवास सिंह (75) किसी काम से रहसू बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे बाजार से घर लौट रहे थे। रहसू सुमाली पट्टी गांव के मोड़ के पास जोकवा बाजार की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए और बोलेरो में फंस कर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थी। लोगों ने रामनिवास सिंह के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले गए। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। रामनिवास सिंह खेती करते थे। पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें