कप्तानगंज। तहसील गेट पर कृषि विभाग के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अनियंत्रित कार कि चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह (67) बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तहसील कार्यालय से निजी कार्य करके जैसे ही तहसील गेट के बाहर हाईवे पर अपनी बाइक से पहुंचे, कप्तानगंज की तरफ से पडरौना की ओर जा रही कार ने अनियंत्रित होकर अशोक कुमार सिंह को चपेट में ले लिया। मौजूद लोगों ने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुभावती देवी और इकलौता पुत्र आलोक सिंह बदहवास हो गए। घर वालों में चीख-पुकार मच गई । एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अशोक कुमार सिंह का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद