तरयासुजान। सिंचाई कर घर आ रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल बाइक चालक का इलाज चल रहा है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सिसवा अव्वल निवासी इस्लाम अंसारी पुत्र जलदीन (70) बुधवार की शाम अपने खेत से सिंचाई कर घर लौट रहे थे। बांकखास गांव के सामने बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह कुछ दूरी पर जाकर गिरे तथा बाइक चालक राहुल यादव (25) निवासी बांकखास को भी गंभीर चोट लगी हैं। वहीं, इस्लाम अंसारी को घर वालों ने सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। घायल राहुल यादव का सीएचसी में इलाज चल रहा है। संवाद