रामकोला। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी अनियंत्रित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक सवार युवक की हालत गंभीर देख कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तरकुलवा निवासी 80 वर्षीय मूरत किसी काम से पैदल ही लक्ष्मीगंज बाजार की तरफ से जा रहे थे। अभी वे बाजार के पास पहुंचे ही थे कि भटवलिया निवासी 20 वर्षीय प्रिंस राजभर की बाइक की चपेट में आ गए। इससे मूरत गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार प्रिंस भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मूरत को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल प्रिंस की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद