फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्गा पूजा में उपद्रव करने वालों पर कसेगा शिकंजा, कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभी से उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते वर्षों में पूजा के दौरान विवाद, उपद्रव या माहौल बिगाड़ने में चिह्नित लोगों के खिलाफ पुलिस शांति भंग की कार्रवाई में पाबंद करना शुरू कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी के साथ पुलिस और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

दो साल पूर्व शहर के छावनी में देवी प्रतिमा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे शहर में तनाव बढ़ गया था और पूरे जिले का माहौल बिगड़ गया था। पुलिस जिले के ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है, जिनकी पूर्व में दुर्गापूजा या अन्य आयोजनों के दौरान विवाद में भूमिका रही है। इन लोगों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। थानेवार ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखने और क्षेत्र में किसी तरह का तनाव पैदा होने से पहले कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पडरौना शहर के छावनी क्षेत्र में पूर्व में दुर्गापूजा के दौरान विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस इस बार ऐसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरत रही है। पूजा समितियों से भी आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें