फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के विशनपुरा गांव में रविवार रात करीब नौ बजे खेत में बैठे एक बुजुर्ग और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल बुजुर्ग की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विशनपुरा निवासी सुखारी मौर्या (60) गांव के पास खेत में पत्नी पार्वती देवी के साथ किसी काम से गए थे। वहां बगल के खेत में किसी वजह से गेहूं के डंठल में आग लग गई थी। सुखारी खेत के पास बैठ गए और पत्नी सड़क पर बैठ गईं। आरोप है कि उसी समय कसया थानाक्षेत्र के गांव डुम्मरभार निवासी रामदुलारे राजभर (25) वहां पहुंचे। इसी दौरान रामदुलारे और सुखारी के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। कहासुनी बढ़ने पर रामदुलारे ने सुखारी पर बांस के फट्टे से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने शोर मचाते हुए गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। जब तक लोग वहां पहुंचते उससे पहले आरोपित भाग गया। घटनास्थल पर रात करीब 11 बजे पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस सुखारी के शव को कब्जे को कब्जे में ले लिया। एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें