फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के पिपरासी मार्ग पर हुआ हादसा, चालक ट्रैक्टर लेकर भागा
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के पिपरासी जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी वृक्षा राय (70) किसी काम से शनिवार को पडरौना आए थे। काम निपटाने के बाद घर जा रहे रहे थे। अभी वह जटहा थाना गेट के पास से पिपरासी जाने वाले मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से ठोकर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें