फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हंसी-ठिठोली में बड़े भाई की साली को लगी गोली

Mon, 23 Dec 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम कोईलसवा के टोला बरवा में रविवार को छत पर बड़े भाई की साली को तमंचा चलाने का तरीका बताने में गोली चल गई। पेट में गोली लगने से साली घायल हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी फाजिलनगर के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को हिरासत में ले लिया है।
चौरा खास थानाक्षेत्र के ग्राम कोईलसवा के टोला बरवा निवासी अंकुर यादव की ससुराल गोपालगंज जिले के फुलवरिया थानाक्षेत्र के सुकरवलिया में है। अंकुर की साली रेखा (20) उसके घर आई थी। पुलिस के अनुसार रविवार को अंकुर का भाई शैलेश उर्फ पिंटू और रेखा छत पर बात कर रहे थे। इस दौरान शैलेश घर में रखा तमंचा दिखाने लगा। हंसी-ठिठोली में इसी बीच गोली चल गई। पेट में गोली लगने से रेखा घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अवैध तमंचे के साथ शैलेश को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

चर्चा है कि शैलेश तमंचा चलाने का तरीका बताकर रेखा को डरा रहा था। इस बीच गोली चल गई। तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें