फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 'सूखा प्रभावित किसानों का हो सर्वे, गन्ना मूल्य 400 रुपये करें'

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सूखा प्रभातिव किसानों का सर्वे कराया जाए। उन्हें सरकार राहत दे। वहीं गन्न 400 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। यह बात लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पूर्व एमएलसी व राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को तमकुहीराज कस्बे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया। नहरों में समय से पानी नहीं उपलब्ध होने से धान की फसल सूखे की चपेट में आ गई है। इस कारण धान की खेती चौपट हो गई है। किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन स्तर से कोई सर्वे नहीं हुआ है। सरकार से मांग किया कि सूखा प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दे। आय का स्रोत गन्ना है। ऐसे में सरकार को 400 रुपये प्रति क्विंटल का दाम करना होगा। साथ ही किसानों के कर्ज को माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें