फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप से आठ गोवंश मुक्त कराए, तस्कर भागे

Tue, 15 Apr 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। गोवंश से लदे पिकअप की पुलिस ने घेराबंदी किया तो पशु तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आठ गोवंश को मुक्त कराया, वाहन के नंबर से पशु तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। फरार पशु तस्कर महराजगंज और बिहार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया पुलिस को रविवार की रात गश्त पर थी। ढोलहा, पडरौना पश्चिमी नहर की पटरी पकड़कर जा रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि पशु तस्कर पिकअप से इस रास्ते गुजरने वाले हैं। ढोलहा के पास पुलिस ने घेराबंदी किया। सामने से आता हुआ दिखा पिकअप को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, पिकअप का रफ्तार तेज होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने पिकअप का पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद तस्कर पिकअप छोड़कर पैदल खेतों के रास्ते भाग निकले। पिकअप पर पडरौना का नंबर है। इसके आधार पर पुलिस पिकअप मालिक और पशु तस्करों की पहचान कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पिकअप पर जो नंबर है। उस आधार उसका मालिक चालक कलीम धनई थाना महराजगंज कोतवाली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें