फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकरौली को नगर पंचायत बनाने के लिए शुरू हुए प्रयास

Mon, 24 Oct 2016 11:20 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा तहसील क्षेत्र के सुकरौली बाजार को भी नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम ने नगर पंचायत सीमा में शामिल किए जाने वाले प्रस्तावित गांवों की अधिसूचना जारी करते हुए इस पर 15 दिन के अंदर आपत्ति मांगी है।
विज्ञापन

पिछले साल 14 मार्च को हाटा आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से राज्यमंत्री व हाटा के विधायक राधेश्याम सिंह की मांग पर हाटा नगर पंचायत को नगर पालिका तथा सुकरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में हाटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने की मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद सुकरौली बाजार को भी नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं शुरू हुई हैं। इस संबंध में नगर विकास विभाग की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव पर डीएम ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। प्रस्तावित नगर पंचायत की सीमा में सुकरौली ग्राम सभा के अलावा गनेशपुर, देवतहां, सेमरी महेशपुर, बढय़ा बुजुर्ग, विशुनपुर उर्फ ठूठी, पिपरा उर्फ तितला, बढय़ा खुर्द और चक नीलकंठ गांव की जमीनों को शामिल किया जाना है। डीएम शम्भु कुमार की तरफ से जारी अधिसूचना में इन प्रस्तावित गांवों की जमीनों के गाटा संख्या का उल्लेख करते हुए इस पर गजट जारी होने से 15 दिन के अंदर सुझाव एवं आपत्ति मांगी गई है। सुझाव एवं आपत्तियां नगर विकास विभाग के सचिव को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें