फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षा-विकास और उन्मुखीकरण पर हुई विस्तार से चर्चा

Sun, 15 Feb 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर के परिसर में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम प्रधान की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षा, विद्यालय विकास, कायाकल्प योजना और आकांक्षी ब्लॉक विशुनपुरा की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक विशुनपुरा, जो पहले काफी पिछड़ा माना जाता था। आज विकास की राह पर आगे बढ़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच चुका है। सरकार की तरफ से विद्यालयों में डेस्क-बेंच, स्वच्छ शौचालय, चहारदीवारी, पुस्तकालय, विज्ञान व गणित किट सहित सभी भौतिक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। ढोरही जरहा में 1500 बच्चों की क्षमता वाला मॉडल विद्यालय निर्माणाधीन है। यहां निजी स्कूल जैसी सुविधाएं और शिक्षकों के लिए आवास भी उपलब्ध होंगे।
ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के 81 ग्राम प्रधानों ने विद्यालय विकास में सक्रिय सहयोग दिया है, जिसके कारण कायाकल्प के 19 पैरामीटर में 98 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कृषि में द्वितीय स्थान तथा शिक्षा में भी बेहतर किया है, जो सामूहिक प्रयास का परिणाम है। बीईओ जयंत भारती ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित प्रशिक्षण, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और समुदाय की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों व ग्राम प्रधानों से मिलकर 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एआरपी बालेश्वर तिवारी, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव, सुजीत पांडेय, अंगद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें