फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला जन आक्रोश अभियान में मातृशक्ति की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के रामपुर गोनहा में ‘महिला जन आक्रोश’ अभियान में मातृशक्ति की गूंज सुनाई दी। विधायक विवेकानंद पांडेय ने विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल दिखावा करता है। जमीनी स्तर पर उसका रवैया विरोधाभासी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि वह नारी सम्मान से अधिक राजनीति को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा हर बहन-बेटी को उसके अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं आसपास के गांवों की महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी से अभियान को मजबूती प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें