कप्तानगंज। कस्बा के सुभाष चौक के पास एक ई-रिक्शा चालक पर अर्ध्दविक्षिप्त युवक ने हमला कर सिर पर हमला कर दिया। इससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे मथौली सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायणपुर के 25 वर्षीय डब्लू गुप्ता मथौली बाजार से कप्तानगंज तक ई-रिक्शा चलाता था। वह मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कप्तानगंज कस्बा के सुभाष चौक पर सवारी छोड़ कर अन्य चालकों से बात कर रहे थे। उसी दौरान वहां कुछ दूर खड़े एक अर्धविक्षिप्त युवक ने उन पर किसी चीज से हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
अचेत अवस्था में मौजूद चालक उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
उनके मौत की खबर सूनते ही मृतक डब्लू गुप्ता की पत्नी सुनैना देवी और बच्चों में चीख-पुकार मच गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि ई-रिक्शा चालक डब्लू गुप्ता को एक अर्धविक्षिप्त युवक ने किसी चीज से मार दिया था। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अर्धविक्षित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।