फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भक्तों ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल

Wed, 24 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धर्म समधा देवी मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी भीड़।  संवाद     
विज्ञापन
तमकुहीरोड। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सेवरही क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। गांवों में प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर पंडालों का निर्माण कार्य तेज हो गया है। सप्तमी के दिन कालरात्रि की पूजा के बाद प्रतिमाओं के नेत्र खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर बेलवा माता मंदिर, आजाद नगर आदि जगहों पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। स्वर्ण नगर, माल गोदाम चौक, स्टेशन चौक, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, दुर्गा मंदिर, चनरी चौराहा सहित पिपरा घाट सहित अन्य गांवों में पंडालों के निर्माण का कार्य तेज हो गया है। दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों का कहना है कि इन पंडालों में नवरात्र के सप्तमी के दिन प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। उसी दिन कालरात्रि की पूजा उनके नेत्र खोल दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें