फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

आरोपित की तलाश में जुटी नेेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थान क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा हे कि नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की एक किशोरी 30 मार्च की शाम को शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। वह काफी देर तक नहीं आई तो परिवारवालों को चिंता हुई। उसकी खोजबीन हुई, लेकिन उस दिन पता नहीं चला। अगले दिन 31 मार्च को वह एक बागीचे में बदहवाश हालत में मिली। परिजन किशोरी को घर ले गए। वहां किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि इस बात की जानकारी पुलिस अथवा अन्य किसी को बताने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी है। चार अप्रैल को किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस इस मामले में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें